Friday, 17 August 2018

कमीशन के पैसे नहीं मिलने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर। शहर के बनाड़ स्थित एकता नगर निवासी कपड़े की दुकान पर कार्यरत एक युवक ने शुक्रवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने पूर्व सेठ से कमीशन के हजारों रुपए मांगता था। इस वजह से संभवत: उसने फंदा लगाया। मृतक से एक सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें उसने अपने कमीशन का जिक्र किया है। बनाड़ थाना पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए उकसाए जाने का मामला पूर्व सेठ के खिलाफ दर्ज किया है। शव का दोपहर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OEvbP9

No comments:

Post a Comment